बॉलिवुड अभिनेता अजय देवगन के पिता और स्टंट मास्टर वीरू देवगन का मुं बई में निधन हो गया है. वीरू देवगन एक जानेमाने एक्शन निर्देशक थे और उन्होंने कई सुपरहिट फ़िल्मों में स्टंट कोरियोग्राफ़ किये थे. 77 साल के वीरू देवगन ने 27 मई को मुंबई में अंतिम सांस लीं. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनकी मौत की ख़बर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फ़िल्म जगत से जु ड़े लोग अपना शोक व्यक्त करने लगे. वीरू देवगन अस्सी के दशक में एक्शन और स्टंट की दुनिया के प्रसिद्ध नाम थे. वो दौर एंग्री यंग मैन और एक्शन फ़िल्मों का था जिनमें वीरू देवगन ने कई एक्शन दृश्यों का निर्देशन किया. उन्हेंने क़रीब 150 से ज़्या दा फ़िल्मों में एक्शन और फाइट सीन कोरियोग्राफ़ किए थे. वह एक्शन निर्देशन के साथ-साथ फ़िल्म निर्देशन भी कर चुके हैं. उन्होंने 1999 में आई फ़िल्म 'हिं दूस्तान की क़सम' बनाई थी. अमृतसर में जन्में वीरू देवगन 14 साल की उम्र में घर छोड़कर मुंबई में क़िस्मत आज़माने चले आए थे. वो ख़ुद हीरो बनना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने काफ़ी संघर्ष किया और मुंबई में रहने के लिए अलग-अलग काम भी किये. लेकिन, जब उन्...