Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2019

ध्यानचंद का भारत रत्न कैसे 'गोल' कर गईं सरकारें

अपने जीवन काल में ही एक मिथकीय हीरो बन चुके हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को मरणो परांत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न ' दिए जाने की मांग और चर्चा अक्सर होती रही है लेकिन यह जानना दिलचस्प होगा कि उन्हें यह सम्मान क्यों और कैसे नहीं मिला? आज मेजर ध्यानचंद की 40वीं पुण्यतिथि है. 2014 में मेजर ध्यानचंद के नाम की सिफ़ारिश को ठुकराते हुए तत्कालीन यूपीए सरकार ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 'भारत रत्न' दे दिया था. आरटीआई से मिली जानकारियों के मुताबिक 2013 में मेजर ध्यानचंद का बायोडेटा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यालय में कई महीने पहले ही पहुंच चुका था. उस पर पीएम की स्वीकृति भी मिल चुकी थी लेकिन बाद में अचानक सचिन के नाम पर मुहर लगा दी गई. 11 अप्रैल 2011 को भाजपा सांसद मधुसूदन यादव ने केंद्र सरकार से सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिए जाने के लिए नियमों में बदलाव का आग्रह किया था. तब तक यह सम्मान साहित्य, कला, विज्ञान और जनसेवा के क्षेत्र में दिया जाता थ ा, खिलाड़ियों के लिए भारत का शीर्ष सम्मान अर्जुन अवार्ड है. इसके बाद सरकार ने भारत रत्न सम्मान के निय...