Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2019

आम आदमी पार्टी क्या राष्ट्रीय राजनीति में हाशिए पर सिमट रही है?

आम आदमी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 सीटों पर लड़ी, मगर उ से कामयाबी सिर्फ़ एक सीट पर मिली. यही नहीं, दिल्ली में जहाँ कि उसी की पार्टी की सरकार है, वहाँ भी पार्टी को सीभी सात सीटों पर हार का मुँह देखना पड़ा. इसके साथ ही वोट प्रतिश त के लिहाज़ से भी ये पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के बाद तीसरे नं बर पर पहुंच गई है. जबकि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इसी पार्टी को पंजाब की चार सीटों पर जीत हासिल हुई थी. लोकसभा चुनाव में इतने खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के अंदर और बाहर सभी ओ र से पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाए जा रहे हैं. चांदनी चौक की विधायक अलका लांबा ने 23 मई को चुनावी नतीजे सामने आने के बाद पार्टी छो ड़ने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही कई पूर्व सहयोगियों ने पंजाब से लेकर दिल्ली तक आम आदमी पार्टी के ख़रा ब प्रदर्शन के लिए अरविंद केजरीवाल को ज़िम्मेदार ठहराया है. ऐसे में सवाल उठता है कि साल 2020 में दिल्ली विधानसभा औ र 2022 में पंजाब विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए कैसी चुनौतियां सामने आएंगी वरिष्ठ पत्रकार सरबजीत पंधेर मानते हैं कि पंजाब में मतदाताओं के मोह...

ओडिशा: क्या फणी तूफान की तबाही से उबर पाएगा पुरी?

राकेश की मौत का गवाह बस वो टूटा मकान है या पा स की छत का दरका हुआ मलबा - जो उस पर तब गिरा जब वो तीन अप्रैल को घर में सो रहा था. तीन अप्रैल को ही नौ साल की पायल के सर पर छत गिर पड़ी थी. "सवेरे 7.30 का वक़्त था, हम खाना खाने बैठे थे कि अचानक हवा आई और छत की एस्बेस्टस को उड़ा दिया, उसकी मां को चोट लगी, मुझे भी पैर और हाथ में चोट आई, मेरी बेटी को सर में पीछे चोट आई." पायल के पिता, कुओपदा गांव के शेषदेव नायक ये कहते कहते फूट-फूटकर रोने लगते हैं. सिसकती आवाज़ में कहते हैं कि वो अ पना दुख भी नहीं बता पाई. डॉक्टर ने जब बताया कि वो मर चुकी है तो मैं सुनने की हालत में भी नहीं था. ओडिशा में तूफ़ान की चपेट में आकर हुई 64 मौतों में से 39 पुरी में हुईं हैं. शहर में तूफ़ान से हुई बर्बादी का नज़ारा हर तरफ़ साफ़ नज़र आता है. सड़क पर तेज़ हवाओं ने बसों को करवट करके पटक सा दिया हो जै से. गाड़ियों के टूटे हुए शीशे. और, मकान जिनकी छत हवा में उड़ गए हैं. सूबे में सालाना एक करोड़ 20 लाख पर्यटकों में से सबसे अधिक पुरी में ही आते हैं. शहर में बिजली नदारद है. पुरी में जगन्नाथ यात्रा...